फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में राष्ट्र के उत्थान पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर के मैरिज हाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्वयंसेवकों ने राष्ट्र के उत्थान पर मंथन किया। समाज और देश का उत्थान करने के मसले पर वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में आरएसएस की भूमिका रेखांकित की। देश को परमवैभव पर ले जाना ही स्वयं सेवकों ने अपना मकसद बताया।
विज्ञापन

प्रांत संघचालक विद्याभूषण ने कहा कि राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाना ही आरएसएस स्वयंसेवकों का मकसद है। भगवाध्वज के प्रति सभी स्वयंसेवक समर्पित होते हैं। देश में एकता की भावना को मजबूत करते हुए राष्ट्र के उत्थान की दिशा में स्वयंसेवक कार्य करते हैं। सभी अहंकार त्यागकर समर्पण भाव से देश को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करते रहना चाहिए। गुरुदक्षिणा कार्यक्रम के मकसद पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संघ की ओर किए गए रचनात्मक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि देश के लिए कुछ न कुछ करें। राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कार, समाज में व्यक्ति के दायित्व समेत तमाम महत्वपूर्ण बिंदुुओं पर अपने विचारों को व्यक्त किए।
इस मौके पर विद्यासागर पटेल, जिला संघचालक रमाशंकर गुप्ता, जिला प्रचारक संदीप, डा. परशुराम गुप्ता, मेवालाल, प्रभाकर पटेल, आदित्य शुक्ल, डॉ. आशीष मिश्रा, केदार, राजकुमार, शुभम, परदेशी, सुर्दशन, श्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें