फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरन के मांस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को वन विभाग की टीम ने उसरहवां वन टांगिया गांव में छापेमारी कर एक युवक को हिरन के मांस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रेंजर ओपी मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि उसरहवां वन टांगिया गांव के कुछ लोगों ने हिरन का शिकार किया गया है। सूचना पर टीम गांव पहुंची तो यहां युवक को पकड़ा गया। उसके पास पॉलिथीन में हिरन का करीब 300 ग्राम मांस था। इस मामले में पकड़े गए राम मिलन उर्फ भरई पुत्र रुदल पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा अवधेश कुमार मौर्य, उमाशंकर, रामचंद्र, कन्हैया प्रसाद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें