फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैस गोदाम का ताला तोड़कर 12 भरे सिलिंडर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के सिंदुरिया के चिउटहा चौराहे के पास स्थित शिवानी भारत गैस एजेंसी के मुंडेरा खुर्द स्थित गोदाम में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने गैस सिलिंडर के गोदाम का ताला तोड़कर 12 भरे सिलिंडर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

इस संबंध में गैस एजेंसी की प्रबंधक शिवानी पटेल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मुंडेरा खुर्द स्थित गोदाम में रात के समय चोरों ने ताला तोड़कर अंदर रखे 12 भरे सिलिंडर चोरी कर लिए। मामले में थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में जांच के साथ संदिग्धों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें