महराजगंज। जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने 12 उपनिरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। उपनिरीक्षक मृत्युंजय उपाध्याय को चौकी पनियरा से चौकी प्रभारी लेहड़ा, पंकज यादव को चौकी प्रभारी लेहड़ा से चौकी प्रभारी पनियरा, अमित सिंह को चौकी प्रभारी परतावल से बृजमनगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है।
वहीं आलोक कुमार राय को चौकी प्रभारी धानी से चौकी प्रभारी परतावल, उमाकांत सरोज को थाना ठूठीबारी से चौकी प्रभारी सोनौली, आशुतोष पाठक को थाना नौतनवा से चौकी प्रभारी जखीरा, प्रशांत दुबे को चौकी प्रभारी आईटीएम को चौकी प्रभारी नौतनवा, मनोज यादव को थाना कोठीभार से चौकी प्रभारी चिउटहा, अनिकेत सिंह को थाना श्यामदेऊरवा से चौकी प्रभारी आईटीएम, विजय गौंड को थाना सिंदुरिया से चौकी प्रभारी नगर, पवन कुमार को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी सेवतरी, दीपक मिश्रा को थाना घुघली से चौकी प्रभारी कतरारी का प्रभारी दिया गया है।