फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के चौपरिया गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का दाहिना हाथ और पैर जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा खादर निवासी सुरेन्द्र (35 वर्ष) अपनी बाइक से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धौराबरवा स्थित ससुराल में बच्चों को छोड़कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान चौपरिया गांव के पास पुरैना की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें