फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 1.17 लाख विद्यार्थियों का होगा टेस्ट, स्कूल देंगे रिपोर्ट

Sun, 18 May 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के 278 माध्यमिक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होने से पहले बहुविकल्पीय टेस्ट आयोजित करना होगा। इसके लिए डीआईओएस की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। सभी 278 स्कूलों में 1.17 लाख विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिनका टेस्ट कराकर डीआईओएस को रिपोर्ट भेजनी होगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार समय पर कक्षा 9 से 12 का पाठ्यक्रम पूर्ण करने के लिए पाठ्यक्रम का बंटवारा कर दिया है। प्रत्येक महीने पाठ्यक्रम कहां तक पढ़ाना है यह तय किया गया है।
इन स्कूलों का नया सत्र पहली अप्रैल से शुरू है, लेकिन पहले माह प्रवेश व अन्य कारणों को देखते हुए 15 दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया जो 15 मई को समाप्त हो रहा।
विज्ञापन

इसे देखते हुए बोर्ड सचिव की तरफ से निर्देश जारी किया गया है कि सभी स्कूलों में निर्धारित पाठ्यक्रम के पूर्ण होने के उपरांत बहुविकल्पीय प्रश्नों की मदद से टेस्ट करा लिया जाए जिससे यह पता चले कि कहां सीखने की स्थिति बेहतर और कहां खराब है। इससे खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की विशेष मानिटरिंग कर उनका प्रदर्शन सुधारा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें