फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खुले में शराब पीने वाले 1163 लोगों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को अभियान चलाया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने शराब की दुकानों के आसपास, बाजारों, प्रमुख चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग कर 1163 लोगों का चालान किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 147 स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान खुले में शराब का सेवन करते मिले 1163 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कार्रवाई के साथ ही लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब नहीं पीने की हिदायत भी दी।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा खुले में शराब पीने से सार्वजनिक स्थानों पर अक्सर विवाद और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनती है। इसे देखते हुए शराब की दुकानों के आसपास विशेष निगरानी की जा रही है। पुलिस टीमों को संवेदनशील स्थानों पर नियमित भ्रमण और चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने, नशे की हालत में शांति भंग करने या आम लोगों को परेशानी पहुंचाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें