फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय पंजीकरण में जिला अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की बिक्री के लिए पंजीकरण में जिला अव्वल
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने में किसानों ने दिखाई रुचि
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में खुले केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसान रुचि दिखा रहे हैं। गेहूं क्रय केंद्रों पर पंजीकरण कराने में जिला प्रदेश में पहले पायदान पर है। वहीं, प्रदेश में दूसरे पायदान पर ललितपुर जिला है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए जिले में कुल 20,727 किसानों ने रविवार तक पंजीकरण कराया है। पंजीकरण में जिला पहले स्थान पर चल रहा है। दूसरे स्थान पर ललितपुर जिला है, जहां 20,170 किसानों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, मंडल के कुशीनगर जिले में 7,523 किसान, गोरखपुर में 15,515, देवरिया में 8,556 किसानों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि जिले में गेहूं खरीद के लिए कुल 204 क्रय केंद्र खोले गए है। सभी केंद्रों पर आने वाले किसानों के गेहूं की खरीद के लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए है। अब तक करीब 31 हजार 460 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिले में डीएम के निर्देश पर अधिकारियों की टीम केंद्रों की जांच नियमित जांच करक रही है। ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें