फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल अस्थि कलश पर पुष्प की वर्षा कर दिये श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अटल की अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

फोटो
सक्सेना चौक समेत जनपद के अंतिम छोर तक जमा रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नगर के आंबेडकर पार्क से अटल अस्थि कलश यात्रा गोरखपुर के लिए रवाना हुई। नगर के सक्सेना चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों श्रद्धांजलि अर्पित की। अस्थि कलश के साथ पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, सांसद पंकज चौधरी, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल समेत अन्य लोग वाहन पर सवार थे। अटल अमर रहें के नारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

सक्सेना चौक पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में तमाम लोगों ने अटल को श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री ज्ञव. अटल बिहारी वाजपेयी एक महान नेता थे। उनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती। इस दौरान पशुधन व मत्स्य राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, सानंदन पटेल, श्रीभागवत सिंह, रमेश मोदनवाल आदि ने अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। पिपरा बाबू चौराहा पर विजय सिंह के नेतृत्व में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। गौनारिया में सतेंद्र पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी। शिकारपुर में दिलीप शर्मा, भिटौली में ठाकुर प्रसाद रौनियार, धर्मपुर में सुग्रीव प्रसाद जायसवाल नेतृत्व में अस्थि कलश पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विनोद तिवारी, आजाद, विजय गौतम, राजेंद्र आदि मौजूद रहे। परतावल, श्यामदेउरवा, कतरारी समेत अन्य स्थानों पर लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें