फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व साक्षरता दिवस पर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठीभार। सिसवा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेषपुर में विश्व साक्षरता दिवस पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख उदय प्रताप सिंह की मौजूदगी में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए बच्चों को शपथ दिलाई गई। साथ ही ड्रेस वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक सत्यवान दुबे व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र चौधरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप सिंह ने बच्चों व ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अतिथियों ने विद्यालय परिसर की सफाई की। इस अवसर पर बीडीसी दुर्गेश कुशवाहा, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष शत्रुजीत यादव, शिक्षक प्रकाश कुमार, कृष्ण कुमार, सदस्य, अभिभावक सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शुभम और शिव नरायण भाषण में रहे अव्वल
महराजगंज। शुक्रवार को विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर स्थानीय पं. दीनदयाल इंटर कालेज में के छात्र छात्राओं के बीच गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं के बीच साक्षरता का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में के सीनियर वर्ग में शुभम मिश्रा प्रथम, वेद प्रकाश द्वितीय और अनामिका वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही जूनियर संवर्ग में शिव नरायण पांडेय ने प्रथम, आकाश जायसवाल ने द्वितीय स्थान और आकृति प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्रों को संबोधित करते हुए कालेज के प्रधानाचार्य रामइन्द्र चक्रवर्ती ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम इतना साक्षर होना चाहिए कि लोग अपने जरूरतों को पूरा कर सके। समाज के सभी शिक्षित व्यक्ति का यह दायित्व है कि अपने आस पास के शिक्षा से वंचित लोगों को शिक्षा देते रहें। इस मौके पर आनंद प्रकाश राव, घनश्याम राव, जितेंद्र वर्मा, एसएन पांडेय, राधेश्याम रावत, मनोज यादव, वासुदेव प्रजापति, राजू मद्देशिया, भगवान चरण शर्मा, अशोक तिवारी, घूरे प्रसाद, बृजेश कुमार यादव, अजय गुप्ता, अनिल यादव, दिनेश राव, धर्मेद्र गुप्ता, शत्रुधन वर्मा, प्रतिभा सिंह, सोनी यादव, नीलम प्रजापति के अलावा स्कूल के छात्र छात्राए मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें