ड्रग्स के विरूद्ध जुलस, दौड, रैली आयोजित किए जाए
महराजगंज। नशीली पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के विरुद्ध व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं कठोर कार्रवाई करने के संबंध में सीडीओ राम सिंहासन प्रेम की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें उन्होंने निर्देश दिया कि बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के स्कूल कालेज में जागरूकता कार्यक्रम रैली गोष्ठी आयोजित किया जाए। छात्र छात्राओं को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया जाए।
उन्होने निर्देश दिया कि ड्रग्स के विरूद्ध जुलस, दौड, रैली आयोजित किए जाए। इन क्षेत्रों में लक्ष्य समूह जिन्हें ड्रग्स और एचआईवी के चपेट में आने का अधिक खतरा रहता है, जैसे गरीब शिक्षा से वंचित बच्चे, जेल के कैदी , ट्रक ड्राइवर, झुग्गियों में रहने वाली आबादी के बीच बैठक की जाए। यह कार्यक्रम एक पखवारा चलाया जाए। बैठक का संचालन समाज कल्याण अधिकारी सुरेशचंद किया । उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पुलिस, जेल , युवा कल्याण खेल विभाग द्वारा संयुक्त कार्यक्रम आयोजित होंगे । बैठक में सीएमओ डा. आरके तिवारी, पीडी ऋषिमुनी उपाध्याय, अजात शत्रु शाही, चन्दन सिंह, बीएसए जगदीश शुक्ला के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।