फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमीरती देवी बनी गिदहां की प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
इमीरती देवी बनी गिदहां की प्रधान
विज्ञापन

महराजगंज। सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत गिदहां की सोमवार को हुई मतगणना में इमीरती देवी आठ मतों के अंतर से ग्राम प्रधान निर्वाचित हो गई। इस चुनाव में आमने-सामने की सीधी लड़ाई में इमीरती देवी को 315 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजीव आनंद गौतम को 307 मत मिले।
इस विकास खंड के गिदहा गांव के पंचायत उप चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ था, जिसमें कुल 633मत पड़े थे। मतगणना सोमवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुई। कुल पड़े मतों में 11 मत अवैध पाए गए। काटें की टक्कर के बीच इमीरती देवी अपने निकट प्रतिद्वंदी संजीव आंनद गौतम से आठ मतों के अंतर से ग्राम प्रधान चुनी गईं। सदर एसडीएम देवेश गुप्ता की की देख-रेख में हुए मतगणना संपन्न हुई। आरओ खंड विकास अधिकारी सूर्य नारायण मिश्रा ने बताया कि इमीरती देवी को ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है। इस मौके पर मतगणना के लिए श्याम सिंह, दिलीप आदि मतगणना कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना
महराजगंज। सदर विकास खंड में गिदहा गांव के पंचायत उप चुनाव के मतगणना में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान सीओ सदर मुकेश प्रताप सिंह खुद मतगणना सुरक्षा की निगरानी कर रहे थे। मतगणना के दौरान पूरे परिसर में कोई अन्य व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं थी, जबकि सदर कोतवाल अनुज कुमार सिंह के अलावा घुघली थानाध्यक्ष व जिले के कई अन्य उप निरीक्षक भी मौजूद रहे। इस दौरान महिला पुलिस की भी तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

---------------------------------------
खूब उड़े गुलाल
महराजगंज। मतगणना के समाप्त होते ही समर्थकों में खूब उत्साह दिखा। सभी ब्लाक गेट के सामने विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने अबीर, गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। वहीं पर समर्थक उल्लास में खूब नारे भी लगा रहे थे। विजय की सूचना पाकर ब्लाक परिसर पहुंची इमीरती देवी को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके साथ ही उनके समर्थक उत्साह से लवरेज एक दूसरे को मिठाई खिलाते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें