फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर स्त्री रोग विशेषज्ञ शुरू हो गया महिला अस्पताल

विज्ञापन
महिला अस्पताल में मरीजों को परामर्श देतीं चिकित्सक और ओपीडी के बाहर कतार में खड़ीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए 100 बेड का महिला अस्पताल एक मार्च को सीएम ने लखनऊ से उद्घाटन किया। इसी दिन से यहां ओपीडी शुरू हो गई। वर्तमान में 113 पदों के सापेक्ष अस्थाई तौर पर तीन चिकित्सकों समेत छह कर्मियों को जिला अस्पताल से यहां तैनात कर दिया गया। इसमें भी कोई भी चिकित्सक स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है। यहां आपातकालीन सेवा कब शुरू होगी इसकी तिथि अब तक तय नहीं है।
विज्ञापन


सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि अस्पताल मेें डॉक्टर निरूपमा उपाध्याय, पैथॉलाजिस्ट संदीप, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मयंक, डॉक्टर टीपू सुल्तान, एलटी कनकलता और स्टाफ नर्स पुष्पा देवी की तैनाती हुई है। वर्तमान में जो व्यवस्था है, उसी में बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के तीन पदों पर किसी की तैनाती नहीं है। स्टाफ की तैनाती के लिए पत्राचार किया जाएगा। जैसी अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती हो जाएगी इमरजेंसी सेवा शुरू कर दी जाएगी।

इतने स्टॉफ की है जरूरत
जानकारी के अनुसार नव निर्मित महिला अस्पताल में 113 पदों कर्मियों की जरूरत है। इसमें महिला रोग विशेषज्ञ के तीन समेत, बाल रोग विशेषज्ञ, बेहोशी के डॉक्टर, एक रेडियोलाजिस्ट, पैथालाजिस्ट, महिला अधीक्षक सहित करीब कुल 18 पद , सहायक अधीक्षक, नर्सिंग सिस्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट , लैब टेक्निशियन, एक्सरे टेक्निशियन, ओटी टेक्निशियन सहित करीब 53 पदों पर स्टाफ की जरूरत है। वहीं चतुर्थ श्रेणी में करीब 42 कर्मचारियों की जरूरत बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें