फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलरिया बीट में तेंदुए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिया बीट में तेंदुए की मौत
विज्ञापन

वन्य जीवों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के गुलरिया बीट जंगल में गुरुवार की रात हुई तेंदुए की मौत से वन्य जीवों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि तेंदुए की मौत कहीं शिकारियों के हमले में तो नहीं हो गई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार की रात तेंदुए का शव लेने गई टीम को बैरंग लौटना पड़ गया, क्योंकि मौके पर कई अन्य तेंदुए भी मौजूद थे। जिनके सामने टीम हिम्मत नहीं जुटा पाई। शुक्रवार की सुबह विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि तेंदुए की मौत बाघ अथवा बड़े तेंदुए के हमले से हुई है।
विज्ञापन

लोगों को कहना है कि उत्तरी चौक रेंज में तेंदुए की संदिग्ध हाल में मौत हुई है। इसको देखते हुए उसकी मौत शिकारियों के हमले में हुई होगी, इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता है। उधर, प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह का कहना है कि उत्तरी चौक रेंज के गुलरिया बीट में गुरुवार की रात एक तेंदुआ मृत हाल में मिला। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को एसडीओ दिवाकर कुमार की निगरानी में डॉ. योगेश प्रताप व डॉ. संतोष जायसवाल आदि ने किया। यह तेंदुआ शावक मादा था। जिसकी लंबाई करीब 135 सेमी, वजन करीब आठ किलो तथा उम्र 7-8 माह बताई गई। उनका कहना था कि हमला करने वाले बाघ अथवा बड़े तेंदुए ने शावक के दाहिने हाथ के कंधे व सीने के हिस्से को खा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें