फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54470 बच्चों को लगेंगे जेई के टीके

विज्ञापन
जेई टीकाकरण का फीता काट कर उद्धाटन करते सदर विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में छूटे हुए 54,470 बच्चों को जेई का टीका लगाया जाएगा। सोमवार को इंदिरा नगर स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने फीताकाट कर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान में ट्रिपल ‘ए’ ( एएनएम, आशा व आंगनबाङी) की 293 टीम लगाई गईं हैं। अभियान आठ मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर क्षमा शंकर पांडेय ने कहा कि बीते साल चले जेई टीकाकरण में छूटे एक से 15 साल के बच्चों को टीका लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कुल चिह्नित 54470 बच्चों को टीके लगाया जाएगा। इसके लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। टीकाकरण के लिए कुल 293 टीम लगाई र्गइं हैं। अभियान का पर्यवेक्षण के लिए हर ब्लॉक में 6 से 8 सुपरवाइजर भी लगाए गए हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने कहा कि मच्छरों से बचाव के लिए दरवाजे व खिड़कियों पर जाली लगवाएं। नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें। मच्छररोधी उपाय अपनाएं। अनुपयोगी वस्तुओं में पानी न इकट्ठा होने दें। पानी की टंकी को पूरी तरह ढंक कर रखें। पूरी बांह वाली कमीज व पैंट पहनें। गड्ढ़े में पानी न इकट्ठा होने दें। घर के आसपास पानी न जमा होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें