डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। डीएम अमर नाथ उपाध्याय व एसपी रोहित सिंह सजवान ने गुरुवार को जिला जेल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, मेस और बैरकों का हाल जाना। सूत्रों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ा दुजाना गिरोह के शॉर्प शूटर अंकित जाट की गिरफ्तारी के बाद कुछ महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। ये खुलासे महराजगंज जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने जो खुलासा किया है उसके अनुसार महराजगंज जेल में बंद कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना द्वारा जेल से बंदी रक्षकों की मदद से आपराधिक नेटवर्क संचालित किया जा रहा है। इसी के सहारे दुजाना जेल में रहते हुए भी बाहर वारदातें करा रहा है। इस खुलासे के पास जेल प्रशासन के होश उड़ गए हैं। इसे देखते हुए जेल की सुरक्षा बढ़ाने और पूरे मामले का संज्ञान लेकर जेल प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है।