फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान की भूमि की सुरक्षा के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्रिस्तान की भूमि को सुरक्षित कराने की मांग
विज्ञापन

महदेवा बुजुर्ग गांव के लोगों ने डीएम को दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। फरेंदा तहसील के महदेवा बुजुर्ग गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कब्रिस्तान की भूमि को सुरक्षित कराने की मांग की।
विज्ञापन

मोहम्मद आमिर ने दावा किया कि राजस्व अभिलेखों में जमीन कब्रिस्तान के नाम दर्ज है लेकिन वर्तमान में सड़क निर्माण के लिए कब्रिस्तान की भूमि को चिह्नित कर ली गई है। आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के नाम पर कब्रिस्तान की भूमि को रास्ते में मिलाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में सड़क के लिए जिस जमीन का सीमांकन किया गया था, उसमें कब्रिस्तान की भूमि को अलग रखा गया था। दूसरी बार के सीमांकन में कब्रिस्तान की भूमि को भी सड़क में मिलाने की बात कही जा रही है। ऐसे में कब्रिस्तान की भूमि को सुरक्षित कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान की भूमि सड़क में मिला ली गई तो भविष्य में परेशानी होगी। गांव में यही एक कब्रिस्तान है। इस मौके पर गांव के मुहम्मद उमर, हबीबुल्लाह, बरकत अली, नसीमुद्दीन, नासीरुद्दीन, वासीऊद्दीन, इब्राहिम, असगर, मोहम्मद अलताफ, राजुद्दीन शेख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें