फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निचलौल की टीम ने फरेंदा को 57 रन से पराजित किया

विज्ञापन
cricket
विज्ञापन

विज्ञापन



महराजगंज। महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला फरेंदा क्रिकेट क्लब और निचलौल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। निचलौल की टीम ने फरेंदा को 57 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर निचलौल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 152 रन बनाया। इसमें सुदामा, अंशुमान, अनमोल, संजय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी फरेंदा क्रिकेट क्लब की टीम 18 ओवर में 95 रन ही बना सकी। सुदामा चौधरी को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। जिला सचिव विंधवासिनी सिंह ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी करमवीर यादव, जिला ताइवांडो संघ के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा, सद्दाम हुसैन, बाक्सिंग प्रशिक्षक ज्वाला सिंह, रितेश सिंह, अरूषा शर्मा, अभिनव सिंह, कृष्णा त्रिपाठी, आर्यन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें