फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास पंजिकरण में लापरवाही पर वेतनबृद्धि रोकने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सचिवों की वेतनवृद्धि रोकने की चेतावनी
विज्ञापन

फोटो:-
पीएम आवास पंजीकरण में लापरवाही पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पंजीकरण व भूति चिन्हांकन को लेकर दस ब्लॉकों के बीडीओ व ग्राम सचिवों की बैठक शनिवार को विकास भवन परिसर में हुई। पंजीकरण व भूमि चिन्हांकन की धीमी प्रगति पर सीडीओ रामसिंहासन प्रेम ने नाराजगी जताई। ग्राम सचिवों को चेताया कि अगर दो दिन के अंदर पंजीकरण व भूमि का चिन्हांकन पूरा नहीं करा लिया गया तो वेतनवृद्धि बाधित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि जिले के सभी बारह ब्लॉकों में केवल पनियरा व परतावल ब्लॉक का ही काम पूरा है। जिले में 3561 प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य निर्धारित किया गया। अभी तक 3027 आवास लाभार्थियों का पंजीकरण कराया गया। 534 का पंजीकरण शेष है। 173 ग्राम पंचायतों में पीएम आवास का पंजीकरण कार्य पूूरा नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि बात चाहे पीएम आवास पंजीकरण की हो या फिर भूमि चिन्हांकन की, इन दोनों मामलों में निचलौल ब्लॉक की स्थिति सबसे खराब है। निचलौल में अभी तक 549 आवासों का भूमि चिन्हांकन नहीं हो सका है, जबकि 165 आवासों का अभी तक पंजीकरण नहीं हो सका है। बैठक में परियोजना निदेशक राजकरन पाल, डीसी मनरेगा उपेंद्र प्रसाद पाल, डीसी एनआरएलएम रविंद्रबीर के अलावा ग्राम सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें