महराजगंज। टिकट न मिलने पर लोगों ने रेलवे आरक्षण केंद्र पर प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। बाद में समझाने पर लोग शांत हुए और घर चले गए। लोगों का आरोप रहा कि कतार में खडे़ लोगों को टिकट नहीं मिल रहा है, जबकि अंदर से टिकट दे दिया जा रहा है। आरक्षण केेंद्र के सामने प्रदर्शन कर रहे लोगों को कुछ प्रबुद्धजनों ने समझाया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
बेलभरियां गांव से आए बंठी गिरी, परसा गिदही गांव से आए प्रेम कुमार आदि ने बताया कि आरक्षण टिकट लेने आए थे। लेकिन कतार में खडे़ रहने के बाद भी टिकट नहीं मिला। सुबह पानी बरस रहा था। भीगते हुए आरक्षण केंद्र पर पहुंचा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस दौरान मोहम्मद हुसैन, रफीक, विनोद, जोगिंद्र कुमार, नजीर अली, वीरेंद्र कुमार, सुनील विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन पर तैनात बाबू रमेश गौतम ने बताया कि लोगों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। सर्वर धीमा चलने के कारण टिकट बनाने में परेशानी हुई।