फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ डीएम से मिले दवा व्यापारी

विज्ञापन
Drugs
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को जिले के दवा कारोबारियों ने जांच के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ जिलाधिकारी से मिले और पत्रक देकर व्यापारी उत्पीड़न बंद कराने की मांग की। दवा कारोबारियों ने कहा कि जांच के नाम पर दवा कारोबारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
ज्ञापन में कहा कि प्राइवेट फार्मासिस्टों की शिकायत पर दवा कारोबारियों की दुकानों पर अनावश्यक कार्रवाई की जा रही है। जबकि इस मामले में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट आदेश दिया है कि फार्मासिस्ट के अभाव में किसी भी दवा व्यवसायी का लाइसेंस निरस्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की मंशा के विपरीत प्राइवेट फार्मा एसोसिएशन द्वारा जिले मेें घूम-घूम कर दवा कारोबारियों से अवैध वसूली की जा रही है। मंशा पूरी न होने पर शिकायत कर जांच की मांग की जा रही है। जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में ऐसा नहीं हो रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने मांग किया है कि दवा कारोबारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए। प्रतिनिधि मंडल में केमिस्ट ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी, संजीव कश्यप, विनय कुमार नायक, देवेंद्रमणि त्रिपाठी, अशोक चौरसिया, देवेंद्र राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें