फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इंस्टाग्राम वाले दोस्त से गोरखपुर मिलने पहुंच गया 11 वर्षीय मासूम

Sun, 28 Jul 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। इंस्टाग्राम वाले दोस्त से एक 11 वर्षीय मासूम गोरखपुर चला गया। बच्चा जब घर में नहीं मिला तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार को वह खुद ही सत्याग्रह ट्रेन से घर पहुंच गया। बच्चे को देख परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

घुघली आंबेडकर नगर निवासी सरिता ने पुलिस को शुक्रवार को तहरीर देकर बताया कि उसका 11 वर्षीय बेटा अनमोल सुबह करीब नौ बजे से लापता है। वह बिना बताए ही घर से कहीं चला गया है। मामले में पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई। शनिवार को एक बजे अनमोल सत्याग्रह से घर लौट आया।
पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की तो अनमोल ने बताया कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर इंस्टाग्राम वाले मित्र ने बुलाया था। उससे मिलने गया था। मित्र से बात देर रात तक हुई। रात में मित्र छोड़कर चला गया। 20 रुपये जेब में थे। उसी से समोसा खाकर रात बिताई। सत्याग्रह स्क्सप्रेस गोरखपुर से कप्तानगंज, घुघली होते हुए नरकटियागंज जाने वाली ट्रेन से वापस आया। इंस्टाग्राम को लेकर मां ने बच्चे को एकदिन पहले फटकार लगाया था। घुघली थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि परिजन को समझाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें