फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1814 नमूनों की जांच में 11 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
1814 नमूनों की जांच में 11 संक्रमित मिले
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना का केस घटने के साथ कोविड अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आ रही है। रविवार को 1814 नमूनों की जांच में 11 लोग संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने जांच में तेजी ला दी है। बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अब तक 12262 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या 11648 है। होम आइसोलेशन में 54 मरीज हैं। कोरोना से मृतकों की संख्या 124 पहुंच गई है। सक्रिय केस 129 हैं। कोविड अस्पताल में वर्तमान में 13 मरीज भर्ती हैं। एंटीजन किट 22900 उपलब्ध है। अब तक नमूनों की 564457 की जांच हुई है। 550283 नमूने निगेटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण घट रहा है, लेकिन बचाव के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। विभाग की ओर से गठित टीम भ्रमण कर अधिक से अधिक जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें