फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधव नगर तुर्कहिया के ग्रामीण बरत रहे सतर्कता

विज्ञापन
माधव नगर तुर्कहिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का सैनिटाइजेशन करता कर्मी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
माधव नगर तुर्कहिया के ग्रामीण बरत रहे सतर्कता
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। जिले में कोरोना को हराने का जंग जारी है। भारत-नेपाल सीमा से लगे माधव नगर तुर्कहिया गांव में भी कोरोना की दहशत है। जांच कैंप में दो लोगों के संक्रमित मिलने के बाद ग्रामीण अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। हालांकि दोनों संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं ।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुभावती के पति राम शरण गुप्ता ने बताया कि गांव की आबादी करीब चार हजार के आसपास है। गांव सीमा से सटा हुआ है। गांव से सीएचसी की दूरी करीब दस किलोमीटर है। कोरोना संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए ब्लॉक से मिले 10 लीटर सैनिटाइजर से पूरे गांव में सैनिटाइजेशन कराया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि लापरवाह न रहें। कोरोना को हराने के लिए सतर्कता बरतते हुए सामाजिक दूरी और हमेशा मास्क का उपयोग करें। ग्रामीण रामवृक्ष चौधरी, संजय चौहान, नाथू राय, मोहम्मद सफीद, नंदू भारती, जगदेव गुप्ता, शंभू चौहान ने बताया कि 20 दिनों पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम सचिवालय पर कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया था। जांच में सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित 13 लोगों की जांच हुई थी। इनमें दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें होम क्वारंटीन कर दवा देकर चली गई। इसके बाद लोगों ने बेवजह घरों से निकलना बंद कर दिया। सुबह-शाम काढ़ा का सेवन कर व्यायाम करने लगे। हालांकि दोनों लोग कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके है। उसके बाद भी लोग विशेष सतर्कता बरत रहे है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने कहा कि गांव में लगे जांच कैंप में दो लोग पॉजिटिव मिले थे। अब वे स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें