फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 1053 एमटी यूरिया मिली, भेजी जा रही समितियों पर

Fri, 11 Jul 2025 07:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का प्रयोग करें : एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सहकारिता विभाग को नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड की ओर से 1053 एमटी टन यूरिया मिली है। नकहा जंगल रैक पॉइंट पर नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड की यूरिया की रैक से सहकारिता विभाग को यूरिया का स्टॉक प्राप्त हो रहा है।
एआर कोऑपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राप्त यूरिया जनपद की ऐसी समितियों पर भेजा जा रहा है, जहां यूरिया का स्टॉक कम है। प्राप्त यूरिया को पकड़ी नौनिया, चिउरहा, पकड़ी खुर्द, दरौली, अहिरौली, बसवार, मुजुरी, भिटौली, हरखपुरा, कतरारी, सतगुरु, बेलवा टीकर, मधुबनी, चौमुखा, चौक, भुवनी, भागाटार, गोपाला सहित विभिन्न समितियों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद को चार दिन पूर्व भी इफको की रैक से 1800 एमटी टन यूरिया मिला था, जिसे समितियों पर भेजा गया था। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी समितियों पर लगातार पर्याप्त उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है, ताकि कृषक बंधुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
कृषकों से अपील है कि अग्रिम भंडारण न करें और जरूरत के अनुसार ही उर्वरक क्रय करें। साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का प्रयोग करें।
जनपद में कुल सहकारिता विभाग की 90 साधन सहकारी समितियां हैं। इनके अतिरिक्त इफको के 03 और पीसीएफ का 01 किसान सेवा केंद्र है, जिनके माध्यम से खाद का वितरण किया जाता है। साथ ही निजी उर्वरक विक्रेताओं की ओर से भी खाद की बिक्री की जाती है।
सहकारिता विभाग की ओर से सहकारी समितियों और किसान सेवा केंद्रों के माध्यम से अभी तक लगभग 6600 एमटी टन यूरिया की बिक्री की जा चुकी है। यूरिया को 57 समितियों को प्रेषित किया जा रहा है, ताकि किसानों को यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके। यूरिया की नवीन रैक जनपद को मिलने से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने उपलब्ध यूरिया व अन्य उर्वरकों का वितरण शत प्रतिशत ई-पॉस मशीन के माध्यम से ही करने का निर्देश देते हुए कहा कि उर्वरक बिक्री आधार और खतौनी का सत्यापन के उपरांत रकबे के अनुसार की करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें