फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषण व उत्पीड़न के विरोध में अनुदेशकों ने कराया मुंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पीड़न के विरोध में अनुदेशकों ने कराया मुंडन
विज्ञापन

फोटो
17 हजार मानदेय का शासनादेश जारी न होने के विरोध में दिया धरना
अमर उजाला ब्यूूरो
महराजगंज। 17 हजार मानदेय का शासनादेश जारी नहीं होने तथा उत्पीड़न के विरोध में पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के बैनर तले अनुदेशकों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मुंडन कराकर धरना दिया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष वरूण पटेल ने कहा कि सत्र 2017-18 में राज्य सरकार की स्वीकृति और केंद्र सरकार की 15 मई-2017 को अंतिम मंजूरी के बाद पास हुए 17 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय को मार्च-2017 से भुगतान करना था, लेकिन प्रदेश सरकार 9800 रुपये मानदेय देने की बात कह रही है। प्रदेश सरकार ने अपने फैसले पर पुन: विचार करते हुए 17 हजार रुपये मानदेय का शासनादेश जारी नहीं किया तो अनुदेशक दस सितंबर से लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करेंगे। नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रति वर्ष नवीनीकरण ने नाम पर विद्यालय से लेकर जिले स्तर तक अनुदेशकों का शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा है। इस दौरान शाहरूख, विनोद, मकल किशोर, कृष्ण कुुमार, दिलीप पटेल, सुनील सिंह, शेषनाथ यादव, मुकेश, आदर्श मिश्रा, निधि श्रीवास्तव, बालिका गौतम, मधुबाला पटेल, अनुराधा, विंध्यवासिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें