फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गरजे शिक्षक व कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे शिक्षक व कर्मचारी
विज्ञापन

फोटो
कलेक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों ने किया गुस्से का इजहार
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त संघर्ष संचालन समिति से जुडे़ शिक्षकों व कर्मचारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। शिक्षक-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं होने पर आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष डॉ. टीएन गोपाल ने कहा कि सरकार मांगों को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है, लेकिन शिक्षकों व कर्मचरियों ने भी ठान लिया है कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं किया जाता जब तक समय-समय पर आंदोलन होता रहेगा। संयोजक बलराम निगम ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान अटेवा संघ के जिला महामंत्री टीपी सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक शैलेष शर्मा, उपेंद्र पांडेय, विजय कांत सिंह, गिरींद्र नाथ मिश्र, महेंद्र वर्मा, विमलेश राव, दिनेश विश्वकर्मा, नीरज राय, चंदन द्विवेदी, वीरेंद्र यादव, अख्तर हुसैन, दिनेश कन्नौजिया, सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें