फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर मनाया क्रांति दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के शोषण के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना
विज्ञापन

देवरिया की घटना में शामिल आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
फोटो
महापुरुषों के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की नसिहत
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने महिलाओं के शोषण व अत्याचार के विरोध में बृहस्पतिवार को नगर के सक्सेना चौक पर धरना दिया। पदाधिकारियों ने नगर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाल कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही देवरिया की घटना में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में 9 अगस्त को कांति दिवस मनाया जाता है। देवरिया की घटना से प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अधिकारियों की कथनी-करनी को उजागर हो गई है। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए काकोरी कांड के नेता राम प्रसाद विस्मिल सहित सभी क्रांतिकारियों को याद किया। पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा कि आज के ही दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था। उन्होंने अमर सपूतों के जीवन दर्शन से सभी प्रेरणा लेने की बात कही। इस मौके पर झिनकू चौधरी, विधि नारायण वर्मा, जहीर खां, विनोद तिवारी, ज्ञानेंदु पटेल, शंकर वर्मा, अफजल अब्बासी, रामकिशुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें