महराजगंज। सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने बृहस्पतिवार को सदर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबौली का सुबह 8.10 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के गेट पर ताला लटक रहा था। हल्की बारिश हो रही थी। बाहर सिर्फ चार बच्चे मौजूद थे। जिसमें कक्षा 7 के निखिल शर्मा, मुस्कान खातून, संजीव कुमार तथा कक्षा 8 के विशंभर शामिल हैं। सीडीओ ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश बीएसए को दिया है।
इसके बाद सीडीओ प्राथमिक विद्यालय दुबौली का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां शिक्षामित्र सुनीता गैैरहाजिर मिली। यहां की दो शिक्षिकाओं दीपिका कुमार व लकी रानी का गैरजनपद स्थानांतरण हो चुका है। इस विद्यालय में कक्षा 5 में तीन, कक्ष ा4 में छह, कक्षा 3 में चार, कक्षा 2 में 12 बच्चे उपस्थित रहे। सीडीओ ने जब कक्षा 5 के बच्चों से 16 का पहाड़ा सुनाने को कहा तो कोई बच्चा पहाड़ा नहीं सुना सका। उन्होने कहा कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवता बेहद खराब मिली। दोनों विद्यालयों में मिली खामियों को दर्शाते हुए बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।