फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में लेखपालों ने दिया धरना

विज्ञापन
dharna - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला इकाई पदाधिकारियों का धरना गुरूवार को भी कलेक्ट्रट परिसर में जारी रहा। लेखपालों ने एक स्वर में कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी यह धरना जारी रहेगा। संगठन के जिलाध्यक्ष गजेंद्र भारती ने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण प्रदेश भर के लेखपाल कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं। लेखपाल अपनी आठ सूत्री मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। इस मांग को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार पर कोई वित्तीय बोझ भी नहीं होगा। फिर भी प्रदेश सरकार लेखपालों की मांग को पूरा करने के प्रति गंभीर नहीं है। राहुल शर्मा ने कहा कि लेखपाल गर्मी, बरसात या किसी प्रकार की दैवी आपदा में भी शासन के निर्देश के अनुसार कार्य करते हैं। लेखपाल बीते कई दिनों से धरना देकर संसाधनों को पूरा करने सहित अन्य मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश की सरकार लेखपालों की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। तहसील अध्यक्ष सदर लोकपति त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रदेश के कुछ जनपदों में लेखपाल के बस्ते जमा कराए जा रहे हैं। ऐसे में जिले के लेखपाल डरने वाले नहीं हैं। जब तक संघ की मांगों को सरकार पूरा नहीं करेेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर संगठन के मनीष पटेल, कृष्ण मोहन यादव, रसीद अहमद, सुनील कमार, फेकू, त्रिलोकी शर्मा, मैनुद्दीन, राहुल, रामबचन, मुकेश सिंह, विजय राज, दिपेंद्र धवल, समीउल्लाह सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें