फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, एक घायल

विज्ञापन
ghayal
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। बीती रात पनियरा थाना क्षेत्र के नटवां जंगल के पास पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक पशु तस्कर घायल हो गया। जबकि उसके साथी फरार हो गए और पुलिस देखती रह गई। घायल पशु तस्कर को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया। पशु तस्कर को पैर में गोली लगी है। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में 16 मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी।
थानाध्यक्ष पनियरा मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मुर्तजा बंजारा निवासी धनेई धनेई के खिलाफ कोतवाली में गोबध अधिनियम, गैंगेस्टर, आबकारी एक्ट, हत्या समेत अन्य धाराओं में 16 मुकदमें पंजीकृत हैं। इसकी तलाश काफी दिनों से की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली की मुर्तजा बंजारा अपने साथियों के साथ पशु लेकर कहीं जाने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम नटवां जंगल के पास पहुंची। सड़क से कुछ दूरी पर कुछ पशु गोबध के लिए एक स्थान बांधे गए थे। पुलिस टीम को देखते ही उसके साथी फरार हो गए। जबकि मुतर्जा बंजारा मुकाबला करने लगा। पुलिस टीम की ओर से फायरिंग की गई जिसमें मुतर्जा बंजारा को पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस उसे लेकर पहले पनियरा पीएचसी पर गई। जहां से इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। टीम मेें प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउरवां रामपाल यादव, स्वाट प्रभारी राजेश वर्मा आदि शामिल रहे। पुलिस ने मुर्तजा के पास से एक कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, मोबाइल और पांच गोबंशीय पशु बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पुलिस का रहा कड़ा पहरा
महराजगंज। पुलिस ने मुतर्जा बंजारा को जब जिला अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए थे। वहीं घायल के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो पुलिस ने उन्हे वहां से तुरंत हटा दी। पुलिस कर्मी मुर्तजा के पास किसी को जाने नहीं दे रहे थे। मुर्तजा के परिजनों को पुलिस जीप में लेकर उन्हे घर छोड़ दिया है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सीओ सदर एमपी सिंह, कोतवाल रामदवन मौर्य समेत तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें