फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने दिया बाईस लोगो को स्वीकृति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। बुधवार को परतावल ब्लॉक सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित अंत्योदय मेले का उद्घाटन पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख परतावल हरिशंकर वर्मा रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ब्लाक के 22 लाभार्थियों को अतिथियों ने स्वीकृति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास पाए लाभार्थी सरकारी धन का उपयोग करते हुए आवास जरूर बनवाएं। ब्लाक प्रमुख हरिशंकर वर्मा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान बीडीओ परतावल राजेंद्र शाही, रामकिशोर मनोज गुप्ता, देवेंद्र पटेल, बालेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें