फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दू परिवार पर उत्पीडन बर्दाश्त नहीं करेगा संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गायत्री शक्तिपीठ पर हियुवा की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि राष्ट्र संत ब्रम्हलीन महंत दिग्विजय नाथ और राष्ट्र संत ब्रम्हलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर हियुवा कार्यकर्ता जिला अस्पताल में रक्तदान करेंगे। जिला सह प्रभारी नृपेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय रहे। हिंदू परिवार पर हो रहे उत्पीड़न को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने हिंदू उत्पीड़न की घटनाओं पर चर्चा की। जिला संयोजक सतीश सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनवटियां गांव में स्थित देव स्थान के विवाद के बारे में बताया। कहा कि राशन कार्ड का सत्यापन हो रहा है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता यह ध्यान दें कि कोई भी पात्र लोग छूटने न पाए और बाढ़ से प्रभावित गांव के लोगों को स्वास्थ्य सेवा और उस गांव में साफ सफाई हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के लिए संगठन के पदाधिकारी डीएम और एसपी से मुलाकात कर समस्या के निस्तारण के बारे में बात करेंगे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिला महामंत्री रहे अनिल कुमार आर्य की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया और आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। रामसेवक जायसवाल, संजय, रघुवंशी मणि, धर्मेद्र यादव, गौतम अग्रहरि, सेतूभान सिंह, मुन्ना लाला, संजय कश्यप, चंद्रप्रकाश पटेल, आकाश श्रीवास्तव, मुक्तिनाथ वर्मा, विश्णु मद्देशिया, संजय शर्मा, अरविंद यादव, राम बचन गुप्ता गोविंद यादव, रामप्रवेश, गोपाल सोनकार, राजू वर्मा, जितेंद्र सिंह, रामसरन, रामकेश सिंह, मधुसूदन, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें