महराजगंज। स्थानीय गणेश शंकर विधार्थी स्मारक इंटर कालेज परिसर में बुधवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर जनपद स्तरीय वाद विवाद, निबंध, चित्र कला एवं पोस्टर प्रतियोगिता में करीब 200 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह, सीजे थामस, विमल पाण्डेय व आशुतोष शुक्ला ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के करीब 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में पंडित दीनदयाल इंटर कालेज के विपुल भारद्वाज ने प्रथम, पंचायत इंटर कालेज की दिव्यांशी त्रिपाठी ने द्वितीय व सूरज वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज कसमरिया की शालू राव ने प्रथम, गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज की प्रिया पासवान को द्वितीय एवं कृष्ण कुमार पांडेय ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्र कला में तन्मय देव पटेल ने प्रथम, संध्या वर्मा ने द्वितीय व प्रिया पटेल ने तीसरा स्थान हांसिल किया। इस दौरान सभाजीत, कामाख्या जायसवाल, राजेश जायसवाल, विजय बहादुर शर्मा, धनंजय सिंह, अखिलेश्वर राव, प्रदीप स्वर्णकार, जगदम्बा सिंह, यशवन्त वर्मा, विजय कुमार, राजेश कुमार मिश्र व नानक चंद आदि मौजूद रहे।