इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए बुधवार को गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल के बच्चों ने नगर में जागरूकता रैली निकाली। स्कूल से निकली रैली में बच्चों ने जेई से बचाव के उपाय बताए।लोगों से आसपास पानी जमा न होने देने, आसपास सफाई, उबालकर पानी पीने, मच्छरदानी का प्रयोग करने की अपील कर रहे थे। रैली गांधी चौक, अस्पताल चौराहा, जनता चौक, हनुमान चौक, जायसवाल मुहल्ला होते वापस आई। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार थापा ने कहा कि पूर्वांचल में इस बीमारी से सैकड़ों बच्चों की जान जा चुकी है। यह बीमारी मच्छरों और दूषित जल से फैलती है। प्रधानाचार्य रमेश सिंह, सुरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार राना, सुरेंद्र जायसवाल, राजीव गिरी, परमेश्वर यादव, ओमकारनाथ दूबे, अरविंद दूबे, वीरेंद्र थापा मौजूद रहे।