फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 10 हजार विद्यार्थी सीखेंगे पर्यावरण संरक्षण की युक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राजकीय माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण की युक्तियां सीखेंगे। इसके लिए माध्यमिक स्कूलों में ईको क्लब गठित किया गया है। क्र्लब के विद्यार्थियों को विज्ञान शिक्षक पर्यावरण संरक्षण की युक्तियां सिखाएंगे जिसे सीखकर बच्चे स्कूल क्षेत्र के आसपास के गांव में गतिविधि आधारित कार्यक्रम कर जागरूक करेंगे। इसके लिए जिले के 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों के लिए 7.25 लाख रुपये जारी हुए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में कुल 10 हजार के लगभग नामांकन है। स्कूल विद्यार्थियों में पर्यावरण जागरूकता व स्वच्छता
संबंधित कवायद मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत शुरू की गई है। इसके लिए ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी राजकीय स्कूलों में ईको क्लब गठित कराया गया है। इसमें विद्यालय प्रधानाचार्य,विज्ञान शिक्षक के साथ ही कक्षा नौ, 10 का एक-एक विद्यार्थी शामिल है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सूत्रों की माने तो ईको क्लब के गठन का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना और लोगों को जागरूक करना है। पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूल और समुदाय के बीच सहयोग को बढ़ाना, पर्यावरण संबंधी गतिविधियों के जरिये लोगों को पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रेरित करना है। इसके लिए शासन की तरफ से प्रत्येक
राजकीय माध्यमिक स्कूल को 25 हजार रुपये भेजा गया है।
जनपद के सभी राजकीय माध्यमिक स्कूलों में ईको क्लब का प्रावधान पिछले सत्र से प्रभावी है। इस सत्र में जागरूकता अभियान के लिए प्रत्येक स्कूल को 25 हजार रुपये की दर से 7.25 लाख रुपये जारी किए गये हैं। इससे प्रेरित करने की गतिविधियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें