थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनपिपरी और परमेशरापुर के सीवान में गेहूं की फसलों में अचानक आग लगने से तमाम किसानों की 100 एकड़ अधिक फसलें जलकर राख हो गई। आग बुझने पर पहुंचे दमकल पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ईंट पत्थर जमकर चलाए। इसमें फायर ब्रिगेड की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया। पुलिस ने आक्रोशित किसानों को समझाबुझा कर मामला शांत किया।
ग्राम सभा सोनपिपरी और परमेशरापुर ग्राम सभा के सीवान में खेतों में गेहूं की फसल में शनिवार को दिन के करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। तेज पछुआ हवाओं ने कहर से भीषण आग तेजी के साथ आगे बढ़ती ही गई। गाढ़ी कमाई को अपनी आंखों के सामने जलता देख किसानों में हाहाकार मच गया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। बार बार सूचना के बाद भी दमकल आग बुझने के बाद पहुंचा। जिसपर किसानों का गुस्सा फूट गया। और लोग दमकल पर ईंट पत्थर आदि बरसाने लगे। इससे दमकल का शीशा टूट गया। चालक गेना लाल को गंभीर चोटें भी आ गई। लोगों के आक्रोश से दमकल व चालक को बचाने के लिए पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को तितर बितर कर समझाबुझा कर मामला शांत किया।
इस आगलगी में सोनपीपरी गाव के लायक अली, ववैदुल्लाह, रियाजुद्दीन, असफाक अहमद, हसामुद्दीन, अलिहसन, ताहिर, इस्लाम मौलाना, कलाम, महबूब, नूरुलहोदा, मुर्तजा, इस्रामुद्दीन, रामसमुझ, नरेश, मोहम्मद हुसेन, हमाउल्लाह, भोला, जमाउल्लाह, अकरामुद्दीन, आजम गरीबुल्लाह, सौकत, हजरत अली, भूलन, इम्तियाज ,सोहराव, मसालुद्दीन, नरेश, अमालुद्दीन, वारिस, फैज ,लोद्दर ,अली अहमद, ताहिर ,पारस, सकीलअहमद ,इखलाक अहमद सहित सोनपीपरी व परमेसरापुर के सैकड़ो किसानों के सैकड़ों एकड़ फसलें जलकर राख हो गई।
इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। आग की घटना की सूचना पर कोल्हुई थानाध्यक्ष गौरव सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। वही क्षेत्र के लेखपाल चतुर्गुन राव, जैनुद्दीन, सुखमबहादुर, रमेशलाल मौके पर पहुंचे।
गेहूं की फसल जलकर राख
फरेंदा। क्षेत्र के सिधवारी टोला तुलसीपुर में आग लगने के गांव के कई लोगों के गेहूं का फसल जल कर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर गांव के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। फरेंदा क्षेत्र के सिधवारी तुलसीपुर में शनिवार को दिन में दो बजे के करीब अज्ञात कारण से आग लग गई। जिससे गांव के रामलोटन और रामकिशुन सहित कुद अन्य लोगों के गेहूं के फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना गांव के लोगों ने फायर ब्रिगेड को दिए लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचता अगल-बगल के लोगों ने आग को बुझा दिए। आग की घटना को सुनकर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मुआयना की।