फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बंधक बनाने के मामले में 10 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैसार में मंगलवार को ग्राम पंचायत की खुली बैठक में शौचालय नहीं मिलने को लेकर पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। ग्रामीण पंचायत सचिव रामरतन यादव व ग्राम प्रधान सुखदेव यादव को बंधक बनाकर गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गये थे। पंचायत सचिव रामरतन यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए दोनों बंधकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन

बुधवार को पंचायत सचिव बैसार की तहरीर पर पुलिस ने एक अज्ञात सहित कुल दस लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित वीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपी बैसार ग्राम सभा के निवासी हैं। पंचायत सचिव ग्राम विकास अधिकारी राम रतन यादव की तहरीर पर बैसार निवासी सुरेश, राजू, इंद्रेश, राधेश्याम, शुभावती, रजवंती, उषा, रंभा गायत्री व अज्ञात सहित कुल दस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें