फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ई-रिक्शा से 10 बोरी चीनी बरामद, एक गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2024 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के झरनी पुल के पास ई-रिक्शा पर लदा 10 बोरी चीनी के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर नौतनवा कस्टम को सौंप दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक अवैध कारोबारी ई-रिक्शा पर चीनी लादकर नेपाल की तरफ जा रहा है।
झरनी पुल के पास एक ई-रिक्शा आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो 10 बोरी चीनी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सरवन निवासी विष्णुपुरी नौतनवा बताया। बरामद चीनी समेत ई-रिक्शा और आरोपी को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें