अभी वह अपने को संभालने की कोशिश करते, इसी बीच गैंग के आरोपियों ने उनपर ईंट और पत्थर से ताबड़तोड़ हमला बोल सिर फोड़ दिया। जिस दौरान वह बचाने का शोर मचाते हुए जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद से वह काफी डरा और सहमा हुआ है।
इसे भी पढ़ें: जालसाजी का खेल: गाजियाबाद में परिचय पत्र...गोरखनाथ मंदिर की सेल्फी भेजकर लेते थे भरोसे में
निचलौल थाने के थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि गस्त के दौरान पुलिस टीम को अचानक घायल युवक की चीख सुनाई दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कार सहित गैंग के अविनाश पटेल निवासी बरवा कृपाल, शेषनाथ मोदनवाल निवासी सिरौली, कार्तिक पटेल निवासी रौतार, अमित चौधरी निवासी पिपराकाजी और ओमकार अग्रहरी निवासी निचलौल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।