फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम के बाद, महंत पर रेप का आरोप

Sat, 07 Sep 2013 01:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आसाराम बापू का मामला अभी शांत नहीं हुआ है, इसी बीच वाराणसी के एक महंत के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। महंत के खिलाफ बाढ़ पीड़ित एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शहर के भदऊ चुंगी रोड स्थित यमुनेश्वर आश्रम के महंत अभयानंद (32) को महिला से बलात्कार के आरोप में गुरुवार की सुबह आदमपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जौनपुर जिले की रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा सूजाबाद स्थित एक परचून की दुकान में नौकरी करता है। बेटे के साथ वह सूजाबाद में किराए के कमरे में रहती है।

बाढ़ का पानी भरने पर मां-बेटे ने किराए का कमरा छोड़ दिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मां-बेटे भदऊ चुंगी स्थित यमुनेश्वर आश्रम में ठहरने के लिए आए। इस बीच उसका बेटा नौकरी की तलाश करने के लिए दिल्ली चला गया।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि बुधवार को वह आश्रम के कमरे में अकेले सो रही थी। आधी रात के समय महंत अनिल कुमार तिवारी उर्फ अभयानंद उसके पास आए और बलात्कार किया।

विरोध करने पर महंत ने उसे पीटने के बाद आश्रम से भगा दिया। चेताया कि किसी के सामने मुंह खोला तो अंजाम बुरा होगा। इस मामले में महिला ने आदमपुर थाने में तहरीर दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर महंत के खिलाफ बलात्कार और धमकी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने महिला का कबीरचौरा स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में मेडिकल मुआयना कराया है। आरोपी महंत बिहार के रोहतास जिले के धारूपुर विक्रमगंज का मूल निवासी है।

दस साल पहले ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उसे आश्रम का महंत बनाया था। इस मामले में एसपी सिटी राहुल राज ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुजारी संजय पांडेय और भंडारी उमाशंकर तिवारी से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें