फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मचा हंगामा: शादी के दूसरे दिन प्रेमिका की ससुराल में 'भाई' बनकर पहुंचा प्रेमी, जमकर हुई 'खातिरदारी'

Tue, 13 Jun 2023 06:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

शादी के दो दिन बाद ही प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके ससुराल ही पहुंच गया। परिजनों को जब भनक लगी तो युवक को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। प्रेमी युवक को पुलिस के हवाले किया गया है। घटना बलिया जिले के एक गांव का है।
विज्ञापन
प्रेमिका की ससुराल आए प्रेमी की जमकर हुई धु्नाई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया जिले के एक गांव में प्रेमी युगल का मामला फिल्मी अंदाज में सामने आया। प्रेमिका की शादी के दो दिन बाद ही बाइक से उसके ससुराल पहुंच गया। खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताया। हालांकि उसके झूठ का भांडा तुरंत ही फूट गया। प्रेमी को वहां लात-जूतों से पिटाई खानी पड़ी। इस घटना से परिजनों में हंगामा मचा रहा। क्षेत्र में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन


वहीं, इस प्रकरण के बाद शादी टूटने की कगार पर आ गई। लड़का पक्ष के परिजन दुल्हन का पूर्व से अवैध संबंध होने के कारण रखने को तैयार नहीं थे। गांव में पुलिस की मौजूदगी में लड़की व लड़के पक्ष के लोगों में घंटों पंचायत हुई। तब जाकर मामला किसी तरह शांत हुआ। परिजनों की शिकायत पर प्रेमी को पुलिस हिरासत में ले लिया।

 दुल्हन ने अंजान बनते हुए साधी चुप्पी

उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को शादी के बाद युवक अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लेकर आया। पूरा परिवार शादी की खुशियों में डूबा था। सोमवार की रात दुल्हन के प्रेमी ने फिल्मी स्टाइल में बाइक से गांव में इंट्री ली।
ये भी पढ़ें: हमेशा लड़के ही गलत नहीं होते; लिखकर बनारस में खुदकुशी करने वाले युवक की प्रेमिका और उसके परिवार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

दुल्हन बनी प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। वह प्रेमिका से बातचीत कर ही रहा था कि अचानक परिजनों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने  युवक को पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी ने खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताया। परिजनों को शंका होने पर दुल्हन व मायके वालों से पूछताछ की। दुल्हन ने अंजान बनते हुए इस मामले में चुप्पी साध ली। ससुराल पक्ष के लोगों मामला समझते देर नहीं लगी।

घर में घुसे युवक की लात-जूतों से पिटाई कर जमकर खातिरदारी की। पिटाई से उसके प्रेम का नशा तुरंत उतर गया। वह हाथ-पैर जोड़कर छोड़ने की मिन्नतें करने लगा। सूचना पाकर लड़की पक्ष के लोग पहुंच गए। उन्होंने लोक लाज के भय से मामले को दबाने की गुहार लगाई। वहीं, प्रेमी के परिजन भी गांव पहुंच गए। इसको लेकर गांव में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

लड़का पक्ष के लोग दुल्हन को मायके भेजने पर अड़े रहे। पुलिस, समाज और दोनों पक्षों के परिजनों के बीच घंटों पंचायत व मान मनौव्वल के बाद मंगलवार को मामला शांत हुआ और वो दुल्हन को अपने साथ रखने को राजी हुए। परिजनों की शिकायत पर प्रेमी को पुलिस हिरासत में ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें