फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok sabha Result 2019: इलाहाबाद-फूलपुर समेत इन 4 चार सीटों पर भाजपा का कब्जा, विपक्ष चारों खाने चित

Thu, 23 May 2019 09:30 PM IST
Mukesh Jha अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
रीता बहुगुणा जोशी
विज्ञापन

इलाहाबाद संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह पटेल के बीच था। इस मुकाबले में रीता ने गठबंधन के प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया। वहीं तीसरे स्थान पर कांग्रेस से भाजपा के बागी योगेश शुक्ला रहे।

विज्ञापन


वहीं, प्रतापगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता ने भारी मतों से गठबंधन के उम्मीदवार अशोक त्रिपाठी को हराया। संगमलाल गुप्ता एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। इसी तरह फूलपुर सीट पर भी कुल 14 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशरी देवी पटेल और गठबंधन के उम्मीदवार पंधारी यादव के बीच था। मगर केशरी देवी ने पंधारी यादव को एक लाख से ज्यादा मतों से शिकस्त दी। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के पंकज निरंजन रहे।

वहीं, कौशांबी भाजपा उम्मीदवार विनोद कुमार सोनकर ने बाजी मारी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज को 30 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। वहीं, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार पासी तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें