tej bahadur yadav(File Photo)
- फोटो : अमर उजाला
तेज बहादुर ने कहा कि पहले मुझे पीएम मोदी पर भरोसा था कि वो मेरे और देश लिए कुछ करेंगे। इसलिए उन्होंने वह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। बाद में जब पता चला कि मोदीजी जो दिखते हैं वो हैं नहीं। नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया, बेटे की हत्या करा दी गई। तभी मोदीजी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला लिया था।
मालूम हो कि तेज बहादुर यादव के नामांकन पत्र की जांच के बाद पता चला कि जो दो बार उन्होंने पर्चे दाखिल किए, उसमें बीएसएफ से बर्खास्तगी को लेकर दो अलग-अलग जानकारी दी गई थी। इसके बाद उन्हें 24 घंटे के अंदर बीएसएफ से एनओसी लेकर आने के लिए कहा गया, जिसमें उनको बर्खास्त करने की वजह साफ बताई गई हो। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार तेज ऐसा करने में नाकाम रहे, इसलिए उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।