फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिला पंचायत ने दो वर्षों में कराए 30 करोड़ से विकास कार्य

Thu, 13 Jul 2023 12:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो वर्ष पूर्ण होने पर अध्यक्ष ने बोर्ड के सदस्यों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला पंचायत में वर्तमान बोर्ड के दो वर्ष पूर्ण होने पर अध्यक्ष जिला पंचायत ने सभी सदस्यों को सम्मानित किया। साथ ही जिला पंचायत प्रशासन ने अध्यक्ष का सम्मान किया गया है। दो वर्ष के कार्यकाल में जनपद में करीब 30 करोड़ से अधिक के विकास कार्य संपादित हुए हैं। साथ ही लंबे अंतराल बाद ऐसा देखा गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष से असंतुष्ट सदस्यों की संख्या भी न के बराबर है।
अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने बताया कि सदस्यों के सहयोग से प्रत्येक पिछड़े क्षेत्र में कार्ययोजना तैयार कर वहां का विकास किया गया है। उन्होंने बताया कि दो वर्षों में जिला पंचायत द्वारा कई संपर्क मार्गों को निर्माण कराया गया है, जिससे गांव के लोगों को ब्लाॅक, तहसील व जिला मुख्यालय से जुड़ने में आसानी हुई है। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार नायक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद : इस अवसर पर लीलाधर दुबे, आशीष रावत, वीर सिंह बुंदेला, मनोज कुशवाहा, भवानी यादव, रामू कुशवाहा, दिग्विजय सिंह, नरेंद्र झा, सुरेंद्र रजक, अमर विश्वकर्मा, धनंजय सिंह, मंगल सिंह यादव, बृजेंद्र यादव, राजकुमार खटीक, बेनीबाई, राजेश यादव, फूल सिंह यादव, अरविंद सिंह, लल्लू सैदपुर, मान सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें