फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के खाते में जिपं अध्यक्ष का पद जाना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के खाते में जिपं अध्यक्ष का पद जाना तय
विज्ञापन

ललितपुर। शनिवार को नामांकन के दिन ही जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तस्वीर साफ हो गई। दिन भर की गहमागहमी के बीच केवल एक ही नामांकन पत्र भाजपा की ओर से जमा किया गया जबकि सपा की अधिकृत प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र तय समयावधि में जमा नहीं किया। इस तरह भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बचाने में कामयाब रही।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कार्यालय न्यायालय कक्ष जिला मजिस्ट्रेट में सुबह 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो गई थी। जिला प्रशासन द्वारा इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के मकसद से कलक्ट्रेट परिसर के अंदर व बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। उधर, भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कैलाश नारायण निरंजन का नामांकन पत्र भरवाने के लिए तुवन मंदिर प्रांगण में सुबह 10 बजे से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटने लगे थे। इसके अलावा सहकारी समिति के बाहर लगे पंडाल में भी कार्यकर्ताओं के रुकने के लिए इंतजाम किया गया था। ठीक 11 बजे भाजपा प्रत्याशी कैलाश नारायण निरंजन पार्टी नेताओं के साथ कलक्ट्रेट के लिए निकल पड़े। उनके साथ क्षेत्रीय सांसद, प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन आदि रहे।
विज्ञापन

कचहरी चौराहे के पास प्रभारी मंत्री रुक गए और बाकी नेतागण प्रत्याशी के साथ कलक्ट्रेट के अंदर प्रवेश कर गए। यहां भाजपा प्रत्याशी कैलाश नारायण निरंजन ने न्यायालय कक्ष जिला मजिस्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा किया। इसके उपरांत भाजपा प्रत्याशी साथियों के साथ बाहर निकल गए लेकिन कचहरी चौराहे के बाद वापस कलक्ट्रेट में अंदर चले गए और तब तक वहां रुक रहे, जब तक कि उनके नामांकन पत्र की जांच पूरी नहीं हो गई। जैसे ही नामांकन पत्र सही होने की जानकारी प्रशासन की ओर से दी गई, वैसे ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
उधर, सपा प्रत्याशी अतल देवी के नामांकन पत्र जमा करने को लेकर दिन भर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पहले दोपहर 12 नामांकन पत्र जमा करने का समय रखा गया था, इसके पश्चात दोपहर डेढ़ बजे और उसके बाद दोपहर 2 बजे तक का समय रखा गया लेकिन सपा प्रत्याशी नामांकन के लिए कलक्ट्रेट नहीं पहुंचीं। दोपहर तीन बजे तक भाजपा प्रत्याशी का ही नामांकन जमा होने की सूचना कार्यकर्ताओं को मिली तो उनमें खुशी का वातावरण बन गया। कचहरी चौराहे पर कार्यकर्ता रंग, गुलाल व फूल माला लेकर एकत्रित होने लगे। जैसे ही भाजपा प्रत्याशी कैलाश नारायण निरंजन कचहरी चौराहे पर आए तो समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान पटाखे की लड़ी जलाई गई।
-----
29 जून को प्रदान किया जाएगा प्रमाण पत्र
अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र का कहना है कि दोपहर तीन बजे तक कैलाश नारायण निरंजन ने ही अपना पर्चा भरा है। अन्य कोई नामांकन पत्र जमा करने के लिए नहीं आया। नामांकन पत्र वापसी की तिथि व समय पूरा होने के उपरांत कैलाश नारायण निरंजन को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
-----
ग्रामीण क्षेत्रों में कराएंगे काम
भाजपा प्रत्याशी कैलाश नारायण निरंजन का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पर पदासीन होने के उपरांत ग्रामीण क्षेत्रों में हर छोटी-बड़ी समस्या पर ध्यान दिया जाएगा और जो भी आवश्यकता है, उसके अनुसार काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

-----
योगी मोदी जिंदाबाद के लगे नारे
कचहरी चौराहे पर खूब रंग गुलाल उड़ाया गया और पटाखे फोड़े गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने योगी-मोदी जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारे भी लगाए।
-----
जिला पंचायत सदस्यों को चुनावी रणनीति व नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर की सही जानकारी नहीं थी। जब तक जिला पंचायत सदस्य आए, तब तक नामांकन पत्र जमा करने का समय निकल गया। तिलक यादव, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें