फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटनाएं रोकने को हाईवे पर बनाई जेब्रा क्रॉसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। हाईवे पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की पहल पर शहरी क्षेत्र में मन्नू पेट्रोल पंप से नेहरू महाविद्यालय तक डिवाइडर कट वाले स्थानों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाई गई है। ताकि यहां से पैदल राहगीर आसानी से जेब्रा लाइन से निकल सकें और जेब्रा क्रॉसिंग होने पर तेजी गति से भाग रहे वाहन भी धीमे निकलें।
विज्ञापन

एक नवंबर से पुलिस व यातायात विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही सड़कों पर नियमों को तोड़कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन यातायात माह के शुरूआत में ही पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने हाईवे पर होने पर वाहनों की दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाने के लिये शहरी क्षेत्र में मन्नू पेट्रोल पंप से नेहरू महाविद्यालय तक चार दुर्घटना वाहुल हाईवे स्थित डिवाइडर के कट वाले स्थानों को चिह्नित किया और वहां जेब्रा क्रॉसिंग बनवाए जाने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी के स्तर से हाईवे अथॉरिटी से वार्ता की और उक्त चिह्नित स्थानों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने का काम शुुरू किया गया। इसके चलते गल्ला मंडी के आगे झांसी हाईवे स्थित मन्नू पेट्रोल पंप के पास, खिरकापुरा हाइवे, कैलगुवां चौराहा एवं नेहरू महाविद्यालय के पास स्थित हाइवे पर डिवाइडर कट वाले स्थानों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाई गई है। ताकि कम से कम पैदल राहगीर इसी जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार कर सकें और जेब्रा क्रॉसिंग देख वाहन धीमी निकाले जा सकें।
विज्ञापन

------
पुलिस अधीक्षक की पहल पर हाईवे पर चिह्नित किए गए चार स्थानों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाई गई है। उम्मीद है कि वाहन चालक और राहगीर नियम का पालन करेंगे।
अनुज सिंह गंगवार, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें