शराब के नशे में गिट्टी पर गिरने से युवक की मौत
ललिपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अनौरा में एक युवक की नशे की हालत में पत्थरों की गिट्टी पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम अनौरा निवासी पुष्पेंद्र (25 वर्ष) सोमवार को सुबह सात बजे गांव के ही दो लोगों के साथ शराब पीने के लिए चला गया। जब शराब पीकर लौट रहा था तो दूसरे मोहल्ले में सड़क पर पड़ी गिट्टी पर गिरने से बेसुध हो गया। उसके पिता को जब जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे और उसे उठाया तो उसने पिता को गांजा और शराब पीने की बात भी बताई। इसके बाद फिर से बेसुध हो गया। पिता अपने पुत्र को जिला अस्पताल उपचार को ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता गोपाल सिंह ने बताया कि उसका पुत्र शराब का आदी था और सोमवार को सुबह से ही शराब पीने लगा, इसके बाद गिट्टी पर गिरने से चोटिल हो गया था। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक दो भाई व एक बहिन में सबसे बड़ा था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है।