फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अमझर नदी किनारे युवाओं ने सजाई भगवान गणेश की भव्य झांकी

विज्ञापन
मचान पर सजी भगवान गणेश की झांकी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पाली/बंगरिया। अमझरा घाटी स्थित अमझर नदी किनारे बांस का मचान बनाकर उस पर भगवान गणेश की आकर्षक झांकी सजाई गई है। अमझरा सरकार सेवा समिति ने यह झांकी तैयार की है। रात के समय इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों के अनुसार प्रतिदिन करीब एक से दो हजार लोग झांकी देखने आते हैं। समिति में लगभग 15 युवा जुड़े हुए हैं। समिति के सदस्य हरिओम ने बताया कि पिछले वर्ष परसोन तालाब पर झांकी लगाई गई थी। इस वर्ष इसे अमझर नदी के पास अमझरा घाटी में सजाया गया है। झांकी तैयार करने में करीब 80 हजार रुपये खर्च हुए हैं। यह राशि समिति से जुड़े युवाओं ने आपस में एकत्रित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें