फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। घर के अंदर कमरे में रोशनदान से रस्सी के फंदे पर सोमवार को 28 वर्षीय भागीरथ निवासी ग्राम निवाई हाल निवासी ग्राम हरपुरा थाना जाखलौन का शव लटकता हुआ मिला। पिता ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन


मृतक के पिता साधुलाल ने बताया कि वह मूलरूप में थाना पाली अंतर्गत ग्राम निवाई का निवासी है। करीब 10-12 साल पहले वह अपने परिवार के साथ ग्राम जखलौन के ग्राम हरपुरा में रहने लगा था। सोमवार को भागीरथ की पत्नी राजकुमारी और घर के सभी सदस्य महुआ बीनने के लिए गए थे। जबकि बच्चे गांव में खेलने के लिए निकल गए थे। महुआ बीनकर जब राजकुमारी घर वापस लौटकर आई और घर के अंदर कमरे में पहुंची तो उसके होश उड़ गए। यहां कमरे के रोशनदान से रस्सी के फंदे पर उसका पति भागीरथ मृतावस्था में लटक रहा था। चीख पुकार सुनकर मोहल्ला के लोग व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक के चार पुत्र हैं और वह अपनी बहन का इकलौता बड़ा भाई था। वह मजदूरी करता था। पिता साधुलाल ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जाखलौन अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें